रेड ब्रिगेड ट्रस्ट

प्रिय साथी,

टीम रेड ब्रिगेड / रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की तरफ से अभिनन्दन.

टीम रेड ब्रिगेड (रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के नाम से भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 के तहत पंजीकृत, पंजीकरण संख्या: IV/9-25/66-7 दिनांक: 27.03.2014) को दिए गए प्यार, सहयोग एवं विश्वास के लिए तह-ऐ-दिल से आभार. रेड ब्रिगेड ट्रस्ट का पंजीकरण श्री अजय कुमार पटेल द्वारा वाराणसी जिला, उत्तर प्रदेश (राज्य), भारत से किया गया था.

ट्रस्ट का पंजीकरण वाराणसी जिले से किया गया था लेकिन ट्रस्टीयों की सर्वसहमति के ट्रस्ट का केंद्रीय कार्यालय रामनगर, नौबास्ता खुर्द, लखनऊ में खोला गया एवं इसी पते से ट्रस्ट के सभी कार्यों/गतिविधियों को चलाने का निर्णय लिया गया.

ट्रस्ट का गठन निम्नलिखित ट्रस्टीयों द्वारा किया गया:
1.        श्री अजय कुमार पटेल - मैनेजिंग ट्रस्टी
2.        सुश्री उषा विश्वकर्मा - सहायक ट्रस्टी / सचिव
3.        सुश्री प्रीती वर्मा – सदस्य
4.        श्रीमती प्रतिमा विश्वकर्मा – सदस्य
5.        श्रीमती रजिया – सदस्य
6.        सुश्री ज्योति – सदस्य
7.        श्री आकाश – सदस्य

ट्रस्ट का गठन निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए किया गया था:
1.        लैंगिक समानता
2.        महिलाओं की सुरक्षा (आत्मरक्षा (Self-defense)  के तकनीकों द्वारा)
3.        बच्चों का यौन शोषण से बचाव (प्रोजेक्ट ‘Good Touch Bad Touch)
4.        यौन शोषण की शिकार महिलाओं को न्याय प्रदान करवाना एवं उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना
5.        वंचित/ गरीब लड़कियों को शिक्षा प्रदान करना (प्रोजेक्ट ‘Educate a Girl’)

ट्रस्ट अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है और अपने सदस्यों और साथ ही अन्य लड़कियों/ महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वाभिमान की भावना भी पैदा कर रहा है. ट्रस्ट आप सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

आज, उपरोक्त विवरण के साथ आपके सम्मुख उपस्थित होने का एक विशेष कारण है; आपसे एक तथ्य/ सच्चाई साझा करना है. ट्रस्ट अपने मुश्किल दिनों से गुजर रहा है; ट्रस्ट एक अपूर्णीय क्षति से गुजर रहा है. आपके सम्मुख देरी से उपस्थित होने का एक कारण है. पिछले कुछ महीनों से ट्रस्ट का उसके एक संस्थापक सदस्य के साथ मतभेद चल रहा है. पहले ट्रस्ट ने सोचा था कि ये मतभेद शीघ्र ही हल हो जाएंगे और हम एक टीम के रूप में कार्य करते रहेंगे परन्तु दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया. अंततः, हमारी ट्रस्टी/ सह-संस्थापक/ सचिव, सुश्री उषा विश्वकर्मा ने दिसंबर 2016 में ‘रेड ब्रिगेड लखनऊ’ के नाम से एक नया ट्रस्ट पंजीकृत करा लिया है [‘रेड ब्रिगेड ट्रस्ट’ ‘रेड ब्रिगेड’ एवं ‘रेड ब्रिगेड लखनऊ’ के नाम से प्रसिद्ध रहा हैं]. दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि सुश्री विश्वकर्मा ने ‘रेड ब्रिगेड ट्रस्ट’ का ई-मेल आईडी /वेबसाइट /फेसबुक अकाउंट /ब्लॉग का पासवर्ड बदल दिया (अक्टूबर 2016 में) और अब उन सबका उपयोग अपने नए ट्रस्ट (रेड ब्रिगेड लखनऊ ट्रस्ट) के लिए कर रही हैं. इतना ही नहीं, वे ‘रेड ब्रिगेड ट्रस्ट’ के ‘लोगो (logo)’ का उपयोग भी कर रही हैं. ‘नाम’ और ‘लोगो (logo)’ की समानता ने बहुत सारे लोगों को भ्रमित कर दिया है जो कि वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण और अनैतिक है. 

रेड ब्रिगेड ट्रस्ट टीम वर्क’ में विश्वास करता है और अपनी गतिविधियों को लगातार जारी रखे हुए है और अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करता रहेगा. हम अपनी बात आपको ई-मेल आईडी redbrigadetrust.lucknow@gmail.com / redbrigadetrust@gmail.com और रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के फेसबुक अकाउंट एवं पेज (https://www.facebook.com/redbrigade.trust, https://www.facebook.com/redbrigadetrust.I/, https://www.facebook.com/redbrigadeIndia/) के माध्यम से संप्रेषित कर रहे हैं और भविष्य में भी इन्हीं माध्यमों के द्वारा आपसे संवाद जारी रखेंगे. हम जल्द ही हमारी नई वेबसाइट (http://redbrigadetrust.org/) और ब्लॉग के साथ आपके सम्मुख उपस्थित होंगे.

सादर,
टीम रेड ब्रिगेड,
रेड ब्रिगेड ट्रस्ट / रेड ब्रिगेड

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

RED BRIGADE TRUST